चोरी की बाइक के साथ मोहनिया पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

चोरी की बाइक के साथ एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के मोहनिया थाने की पुलिस ने की है। मोहनिया थाने की पुलिस ने मोहनिया शहर के चांदनी चौक से पुलिस ने एक आरोपी को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद मोहनिया पुलिस ने आरोपी को बाइक के साथ थाने ले जाया गया। जहां बाइक चोरी के मामले में आरोपी के खिलाफ कागजी कार्रवाई किया और कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को कार्रवाई हेतू मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पकड़ाया आरोपी भभुआ थाना के अमरहा वकील बिंद का पुत्र श्री कांत कुमार है। इसकी जानकारी मोहनिया पुलिस ने दी।

Join us on:

Leave a Comment