नितीश कुमार और नैतिकता में कोई संबंध नहीं, पुल गिरने के जिम्मेदार सीधे नितीश कुमार – आरसीपी सिंह

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का 9 साल बेमिसाल के मौके पर नूरसराय प्रखंड के अजनौरा गांव में जनसंपर्क से जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट पुल के धराशायी होने के सवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब एक छोटा सा पंचायत में मुखिया अगर घोटाला करता है तो उसके ऊपर एफआईआर की जाती है। भागलपुर में 17 सौ करोड़ की लागत से बना पूल धराशायी हो गया। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एएफआईआर करके सख्त कार्रवाई करनी होगी।आरसीपी सिंह ने कहा भागलपुर में पुल का धराशायी होने का जिम्मेदार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में नैतिकता बिल्कुल ही नहीं बची है जब तक नीतीश कुमार केंद्र में मंत्री थे जब तक उनमें नैतिकता बची हुई थी।आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख से नैतिकता शब्द शोभा नहीं देता है।

बाइट।आरसीपी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें