रिपोर्ट – अमित कुमार
PATNA: बिहार में सरकार ने सीनियर आईएएस का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। बिहार के गृह विभाग से लेकर वित्त और शिक्षा विभाग जैसे कई अहम विभागों की जिम्मेवारी संभाल रहे आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ को गृह विभाग का नया अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उधर आरोपों से घिरे प्रत्यय अमृत को एक और विभाग का जिम्मा दे दिया गया है। उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग का भी अपर मुख्य सचिव बना दिया गया है।




