रिपोर्ट – अमित कुमार
Patna
खबर बिहार की राजधानी पटना से है जहां विपक्षी एकता की होने वाली महा बैठक की तिथि की घोषणा कर दी गई है अब यह बैठक आगामी 23 जून को होगी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से इसका ऐलान किया गया इस दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि इस बैठक में देश के सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे यहां तक कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एनसीपी नेता शरद पवार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वाम दलों के नेता डी राजा और दीपंकर भट्टाचार्य समेत सभी विपक्षी दलों के नेता इस बैठक में शामिल होंगे इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा की इस बैठक के जरिए देश में भाजपा मुक्त शासन बनाने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता के तहत चुनाव में भाजपा को चुनौती दी जाएगी उन्होंने दावा किया कि इस विपक्षी एकता के माध्यम से देश में भाजपा मुक्त शासन गायब होगा वही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी इसका समर्थन करते हुए कहा कि इस बैठक में देश के सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेता शामिल होकर यह साबित करेंगे कि विपक्षी एकता ऐसे देश में लोकतंत्र खतरे में पड़ी है उसे देश की जनता को राहत दिलाई जाए बताते चलें कि इससे पहले 12 जून को विपक्षी एकता की बैठक पटना में होने वाली थी लेकिन यह बैठक स्थगित कर दी गई थी जिसके बाद नए तिथि का ऐलान किया गया है




