कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
क्रिकेट के शानदार मुकाबले मे पूसौली ने घटाव को हराया। मैच का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल ने किया। जिप सदस्य के पहुँचते ही युवाओं का उत्साह बढ़ गया। खिलाड़ियों ने जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। जिला परिषद सदस्य ने बताया कि भभुआ प्रखंड के कैथी पंचायत के परमालपुर गाँव मे 8 दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इसमे कुल 10 टीमों ने भाग लिया। फ़ाइनल मे पूसौली और घटाव की टीम पहुंची। फ़ाइनल मैच पूसौली बनाम घटाव के बिच खेला गया। जिसमे पूसौली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्राफी पर कब्ज़ा जमाया। विजेता व उप विजेता टीम को हमारे द्वारा कप और मेडल देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने मै यहाँ आया हूँ। मेरी कोशिस है कि ज्यादा से ज्यादा युवा पीढ़ी खेल के प्रति आगे आए। इनके बेहतर प्रदर्शन से इनका भविष्य उज्वल हमारा युवाओं को खास तौर पर हमेसा हर संभव मदद रहेगा। साथ मे कैथी पंचायत के सरपंच बलिराम सिंह यादव कमिटी के लालू कुमार कुशवाहा,अजय कुमार बिजेंद्र कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।




