कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
समयावधि पूरा होने पर आठ पुलिस पदाधिकारी को पुलिस अधीक्षक ने किया इधर से उधर
समयावधि पूरा होने पर आठ पुलिस पदाधिकारी को पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने इधर से उधर किया। जिन पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। वे पुलिस पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापित जगह पर योगदान करेंगे। तबादला कियव गए पुलिस पदाधिकारियों में नुआंव ओपी के वर्तमान थानाध्यक्ष रहे एसआई सुनीत कुमार सिंह को करमचट थाने के थानाध्यक्ष, नुआंव ओपी का थानाध्यक्ष बेलांव ओपी के वर्तमान थानाध्यक्ष रहे सुहैल अहमद, करमचट थानाध्यक्ष रहे संजय कुमार सिंह को लोहरा थानाध्यक्ष, बनाया गया है। कुढ़नी थानाध्यक्ष जयप्रकाश को विधि शाखा पुलिस कार्यालय भभुआ, अनुसंधान ईकाई मोहनिया थाने में रही एसआई रूबी कुमारी को कुछीला थाने, भभुआ थाने में अपर थानाध्यक्ष विधि व्यवस्था रहे कुमार गौरव को कुढ़नी थाने का थानाध्यक्ष, भभुआ पुलिस केंद्र में रह रहे एसआई विनय कुमार प्रथम को बेलांव ओपी का थानाध्यक्ष, कुछीला थाने के थानाध्यक्ष रहे रवि भूषण कुमार को भभुआ थाने में तबादला किया गया है। जिन पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। वे पुलिस पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापित जगह पर योगदान करेंगे।




