पंकज कुमार जहानाबाद ।
सर्किट हाउस जहानाबाद में संयुक्त मोर्चा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष, मोर्चा महामंत्री,मोर्चा प्रभारी के साथ बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता अजय कुमार देव किए इस बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश किसान मोर्चा महामंत्री दीपक शर्मा रहे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अपनी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रहे है । इसको लेकर 18 जून को किसान मोर्चा का चौपाल आयोजन किया जाएगा ।मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा की केंद्र सरकार की 9 साल बेमिसाल की सभी उपलब्धियों को जनता तक ले जायेंगे। साथ में किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार, कृष्णकांत राय जिला महामंत्री धीरज कुमार,जिला मंत्री ब्रजेश कुमार,सर्वेश कुमार वर्मा, पुष्पा कश्यप,महेंद्र कुमार,जिला कोषाध्यक्ष जेपी केशरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि शेखर, महामंत्री युवा मोर्चा धर्मवीर कुमार आदि लोग बैठक में शामिल रहे




