प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने बखरी के तुलसीपुर में अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण।
बेगूसराय जिला के बखरी प्रखण्ड के मोहनपुर पंचायत के तुलसीपूर में पिछले 1जून के दोपहर दिन में अग्नि कांड हुआ था जिसमें 25 घर पूर्णरूपेन जल गया था। अग्नि पीड़ित गरीब दलित और पिछड़े वर्ग के सुविधा विहीन लोगों का टोला है,जो टाट,झोपड़ी और एस्बेस्टस निर्मित छोटे- छोटे, सटे-सते 25 घर की घनी आबादी वाला,गांव से थोड़ा अलग टोला है। इसमें करीब डेढ़ सौ बूढ़े बच्चे,औरत मर्द रहते हैं। सबके सब बुरी तरह प्रभावित हुए।
क्षेत्रीय विधायक सूर्यकांत पासवान और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को राहत के लिए लिखित आवेदन किया। गरीबों के प्रति निरंतर सचेष्ट,कर्मठ जिलाधिकारी सह अध्यक्ष के नाते रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से,अलग से, राहत वितरण के लिए आदेश दिया। रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष डा0 नलिनी रंजन और बखरी के वरिष्ठ रेडक्रॉस सदस्य नितेश के साथ, दुर्घटना स्थल पर जाकर, 25 परिवारों के बीच 25 तारपोलिन सीट और 25 हाइजीन कीट का वितरण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने, शांतिपूर्वक नियम से बटवारा करवारा। अग्नि पीड़ित ने रेड क्रॉस सोसाइटी की सेवा भावना के प्रति अपनी आभार व्यक्त किया।




