असलहा समेत 7 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक व अन्य सामान जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी….. पुलिस ने 12 कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार…… अपराधियों के पास से सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र से 7 लूटी हुई मोटरसाइकिल के साथ 7 अवैध हथियार, 4 छीना हुआ मोबाइल और 7 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है….. गिरफ्तार अपराधियों में से एक जिले के टॉप टेन अपराधियों में शामिल है….. अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है….. इन अपराधियों पर कई थानों में कई मामले दर्ज है…. इनपर हत्या, लूट , छिनतई के आरोप हैं…… मामले की जानकारी देते हुए जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर पूर्वी पुलिस अनुमंडल में DSP मुजफ्फरपुर पूर्वी मनोज पांडेय के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया था इसी क्रम में 12 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है….. इन गिरफ्तार अपराधियों में हथौड़ी थाना क्षेत्र से गोविंद शाही नाम के अपराधी जिले के टॉप टेन अपराधियों में से एक है….. इसपर हत्या करने, लूटने, अपहरण करने, रंगदारी मांगने जैसे कई कांडों में संलिप्त थे और इनके ऊपर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है…. सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र, हथौड़ी थाना क्षेत्र और बोचहां थाना क्षेत्र से कुल 12 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है….. इनलोगों की गिरफ्तारी में STF का सहयोग लिया गया है……

बाइट-: राकेश कुमार —– वरीय पुलिस अधीक्षक

Join us on:

Leave a Comment