जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठ जी के ठिकानों पर ई डी की रेड!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठ जी के आवास पर आज सुबह से ही ई डी की छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि राधा चरण सेठ और उनके पार्टनर अशोक प्रसाद के 24 से अधिक ठिकानों पर ED की रेड चल रही है। राधा चरण सेठ के बिहार, झारखंड पश्चिम बंगाल और ओडिसा के ठिकानों पर रेड चल रही है। इससे पहले भी फरवरी में आईटी के द्वारा छापेमारी की गयी थी। आज सुबह से ही ई डी राधा चरण साह के आरा शहर के अनाईठ-बिहारी मिल स्थित घर और फार्म हाउस पर सुबह दस बजे के बाद से छापामारी कर रही है। विधिः व्यवस्था को लेकर केन्द्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। करीब सौ से अधिक सीआरपीएफ के जवान लगाए गए हैं। राधा चरण साह लंबे समय से बालू सिंडिकेट से जुड़े रहे हैं। भोजपुर के कोईलवर, पटना के परेब, औरंगाबाद और गया के बड़े बालू कारोबारियों से उनके अच्छे संबंध रहे हैं। छापामारी के दौरान सारे दस्तावेज खंगाले जाने की सूचना है। ईडी के अधिकारी छापेमारी के लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। 

Join us on:

Leave a Comment