रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार
मोतिहारी एम एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।
उतर बिहार के सर्वश्रेस्ठ सी.बी.एस.सी विद्यालयो में एक एम एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक डॉ सी. बी सिंह ने किया
डॉ सी. बी सिंह ने कहा की यह (विश्व पर्यावरण दिवस) सुरक्षित भविष्य का निर्माण करने के लिए पर्यावरण की ओर लोगों की धारणा में बदलाव लाने को भी बढ़ावा देता है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए विज्ञान, तकनीकी और पर्यावरण के लिए केरल राज्य परिषद द्वारा विभिन्न थीमों या विषयों पर आधारित राज्यस्तरीय गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। 2016 के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “जीवन के लिए जंगली जीवन में गैर कानूनी व्यापार के खिलाफ संघर्ष” थी।
प्राचार्य सतनाम सिंह ने बताया कि इस अवसर पर अन्तरसदनीय प्रतियोगिता आयोजित की गई
प्राइमरी वर्ग में अन्तरसदनीय प्रतियोगिता ‘मैं हूँ पौधा ‘ आयोजित की गई , जिसमे कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थियों ने विभिन्न पेड़ पौधे का रूप धारण करके उनके महत्व पर प्रकाश डालाI
प्रतियोगिता में रूबी सदन से कक्षा 2 के छात्र अंश कुमार प्रथम , सफायर सदन से कक्षा 1 की छात्रा सत उसतत कौर द्वीतीय , एवं सफायर सदन से कक्षा 2 की छात्रा संस्कृति ने तृतीया स्थान प्राप्त किया
सब जूनियर वर्ग में अन्तरसदनीय नारा लिखो प्रतियोगिता आयोजित की गई I इसका मुख्य विषय पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ रहाI प्रतियोगिता में सफायर सदन से कक्षा 5 की छात्रा आयुशी कुमारी ने प्रथम स्थान, सफायर सदन से कक्षा 4 की छात्रा सुधा कुमारी और एमराल्ड सदन से कक्षा 6 की छात्रा श्रेयशी ने द्वीतीय स्थान प्राप्त किया, सफायर सदन से कक्षा 5 के छात्र कृष्णनंदन और रूबी सदन से कक्षा 6 के छात्र सुमन कुमार ने तृतीया स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में अंतरास्ट्रीय नुककड़ नाटक प्रतियोगिता पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ विषय पर आयोजित की गई I
सीनियर वर्ग में अन्तरसदनीय वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई I जिसमे टोपाज सदन से कक्षा 10 के छात्र दिव्यांशु कुमार और एमरल्ड सदन से कक्षा 10 छात्रा की रूचि कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया I सफायर सदन से कक्षा 10 के छात्र प्रियांशु कुमार और रूबी सदन से कक्षा 10 के छात्र अंकित चौधरी ने द्वीतीय स्थान प्राप्त किया, सफायर सदन से कक्षा 9 के छात्र अंतरिक्ष आर्यन और रूबी सदन कक्षा 9 के छात्र हर्ष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
अन्त में प्राचार्य सतनाम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया I




