विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला एवं सत्र न्यायधीश ने किया वृक्षारोपण!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

भोजपुर जिले में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जगह जगह पौधारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में आरा सिविल कोर्ट में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बृजेश कुमार मालवीय ने पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया ।इस पौधारोपण कार्यक्रम में आरा सिविल कोर्ट के सभी न्यायाधीशों ने पौधारोपण करने का काम किया।वही जिले के कई कार्यालयों में भी पौधा रोपण का कार्यक्रम चलाया गया और पर्यावरण के प्रति सजग रहने और पौधा रोपण करने अपील की गई। 

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें