रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
वैशाली। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को महनार में अक्रोशित जनता का भारी विरोध का सामना करना पड़ गया है। मंत्री जी को भारी फजीहत हुई है। जब मंत्री जी मंच संचालन कर रहे थे। केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की उपलब्धि गिना रहे थे। तभी एक बुजुर्ग ने मंच पर चढ़ कर कहा “आप कहते है हम जनता के सेवक है जब काम के लिये जनता आपके पास जाता है तो आप मालिक बन जाते है और मिलते तक नही है” उसके बाद मंत्री ने कहा आप गलत बोल रहे है जो कुछ मंच पर हुआ वह कैमरा में कैद हो गया आप खुद देख सकते है।

दरअसल केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस निर्धारित कार्यकर्म के तहत वैशाली जिले के महनार रेलवे स्टेशन पर पाटलिपुत्र जंक्शन से सहरासा जंक्शन तक जाने वाली जनहित एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव आज से महनार स्टेशन पर होना था। जिसको लेकर बड़ा कार्यकर्म का आयोजन रेल अधिकारी के द्वारा किया गया और था। जनहित एक्सप्रेस ट्रेन को मंत्री द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया ही था। जिसके बाद मंच संचालन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तभी मंच पर चढ़ कर एक बुजुर्ग अनिल कुमार साफी सामाजिक नेता ने मंत्री जी को खरी खोटी सुना दी है।
इस संबंध में सामाजिक नेता अनिल कुमार साफी ने कहा कि कोरोना काल से पुर्व जिस एक्सप्रेस का ठहराव होता था उसी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। उनका मांग था कि जिस एक्सप्रेस का ठहराव महनार स्टेशन पर नहीं होता है उस एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव को लेकर मंत्री जी से मांग कर रहे थे।




