उड़ीसा ट्रेन हादसे में मोतिहारी, रामगढ़ के एक मजदूर की मौत, 9 घायल!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

उड़ीसा रेल हादसे में बिहार के मोतिहारी जिले के रामगढ़ के चिकनी गांव के एक मजदूर की मौत हुई है। वही 9 मजदूर घायल हुए है। सभी मजदूर केरला में पेंटर का कार्य करते थे। हावड़ा स्टेशन से एक ही बोगी में सभी मजदूर सवार होकर केरला जा रहे थे। तभी ये रेल दुर्घटना हो गई। घटना स्थल से मजदूर ने मृतक के परिजनों को सूचना दिया । अब पूरे गांव में मातम पसरा है। घटना की सूचना के बाद पूरा चिकनी गांव वीरान नजर आ रहा है। मृतक के परिजनों का रो रो का बुरा हाल है। एक साल पूर्व मृतक की शादी हुई थी। वही गम्भीर रूप से घायल में दो खास भाई है।
वही परिजनों का आरोप है की मौत के बाद अब शव लाने के लिए एम्बुलेंस वाले 45 हजार रु भाड़ा मांग रहे है। सरकार से कोई सहयोग नही मिल रहा है। खाने के पैसे नही है तो एम्बुलेंस के पैसे कहाँ से देंगे।
कोरोमंडल रेल दुर्घटना में प्रभावित पूर्बी चम्पारण के रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत चिकनी ग्राम के लोगों की सूचि।
बाइट :—- मजदूर ने मृतक के पिता।

1, राज पटेल – पिता – भूलना पटेल

2, अजित पटेल -पिता- चंदेश्वर रावत

3, सूरज पटेल -पिता -शंभू पटेल

4, विजय पासवान -पिता- चंद्र पासवान

5, संजय पासवान -पिता- चंद्र पासवान

6, विशाल पासवान -पिता- राम बालक पासवान

7, उमेश पासवान -पिता – प्रकाश पासवान

8, नितेश महतो-पिता- कलयुग महतो

9, गौरी शंकर गिरी- पिता – धोडा गिरी।

Join us on:

Leave a Comment