रिपोर्ट – अमित कुमार
सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू को बड़ी धमकी दी गई है। इनसे फ़ोन कर 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी जा रही है। इसके लिए इन्हें 10 दिनों तक तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर परेशान किया गया। जेडीयू सांसद को डिमांड की गई राशि नहीं दिए जाने पर उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है।दरअसल, बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद को एक महिला ने दो करोड़ रुपये नहीं देने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी है। सांसद ने इस संबंध में पटना के शास्त्री नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। उनका कहना है कि उन्हें तीन अलग-अलग नंबरों से इस तरह की धमकी दी जा रही है।





