रिपोर्ट – संतोष तिवारी
मुजफ्फरपुर जिला के ब्रह्मपुरा में विगत दिनों श्री विनोद सिंह जी की 13 वर्षीय नाबालिक बिटिया सलोनी कुमारी की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। अभी हमने उनके घर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस अवसर पर हमने अपनी गहरी संवेदना जाहिर की। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुजफ्फरपुर मौत का शहर बन गया है। विधायक सांसद और नेताओं के राज में यहां की जनता के सर पर तलवार लटकती है। न्याय की तो बात छोड़ दीजिए। अपराध की घटनाओं में भी यह नेता मंत्री विधायक सांसद जाति की तलाश करते हैं। सोचिए क्या हाल है यहां का? हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और प्रशासन से अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।




