संदिग्ध स्थिति में विवाहिता का शव बरामद, ससुराल वाले फरार, परिजनों ने कहा दहेज हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार

वैशाली। जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के एराजी नेन्हा गांव से सदर थाने के पुलिस अधिकारी ने एक विवाहिता की शव को गुरुवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया है। बरामद करने के जांच उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी है मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही विवाहिता के ससुराल वाले सभी घर छोड़कर फरार हो गए है।

मृतका सदर थाना क्षेत्र के एराजी नेन्हा गांव निवासी बुटन राय की 27 वर्षिय पत्नी खुश्बू कुमारी बताई गई है। मृतका नगर थाना क्षेत्र के बाग दुल्हन गांव निवासी शकलदीप राय की पुत्री है जिसकी शादी पिछले 4 वर्ष पहले बुटन राय से हुई थी। मृतका के एक 4 महीने का पुत्र भी है। मृतका के पति और सांस ससुर सभी घर छोड़कर फरार है।

इस संबंध में मृतका के पिता सकलदीप राय ने बताया कि उसके पुत्री की शादी 4 वर्ष पहले हुई थी शादी के बाद सब ठीक-ठाक था कुछ ही दिनों के बाद बाइक की डिमांड उसके दामाद ने करने लगा। जब ससुर ने दामाद को बाइक देने में असमर्थता जताई तो उसके पुत्र की खुशबू के साथ थे उसके ससुराल वाले मारपीट कर रहे थे। मृतका के पिता ने बताया कि गुरुवार की सुबह में भी उसके पति पुष्कर पुत्री के साथ मारपीट की थी

Join us on:

Leave a Comment