रिपोर्ट : – अमित कुमार
: – पटनासिटी, गोपालपुर थाना क्षेत्र कर्णपुरा बैरिया स्थित डीपीएस वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में अचानक बीती रात आग लग गई,आग की लपटे को देख ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गया जहां सभी लोग घर छोड़कर इधर-उधर भागने लगे।वही आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने दिया जहां 45 मिनट के बाद फायर बिग्रेड घटनास्थल पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग की लपटें इतनी तेज थी की चारों ओर से स्कूल को अपने चपेट में लेकर भारी क्षति किया।स्थानीय लोगो की माने तो स्कूल में दो-तीन बसे और स्कूल में कीमती सामान पड़े थे,जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये।




