रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
वैशाली। हाजीपुर बागमली मोहल्लें निवासी मोहम्मद खुर्शीद आलम के बेटी सबा खातून की शादी 15 दिन पहले लालगंज नगर क्षेत्र के थाना रोड स्थित पानी टंकी के पास मोहम्मद लाल बाबू के लड़का मोहम्मद इलियास के साथ हुई थी। मगर शादी के महज 15 दिन बिता भी नहीं था कि मोबाइल को लेकर विवाद शुरू हो गया। लड़की के पिता मोहम्मद खुर्शीद आलम मां रजिया खान भाई मोहम्मद सोहेल एवं अन्य साथी के साथ लालगंज थाना रोड स्थित लाल बाबू के घर पर आ धमके जिसके बाद विवाद और खड़ा हो गया देखते ही देखते नई नवेली दुल्हन के भाई मोहम्मद सोहेल अपने ही जीजा पर पिस्टल तान दिया हालांकि गलिमत रही की पिस्टल से गोली नहीं निकला नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकता था।
वही लड़के के परिजनों ने घटना की सूचना लालगंज थाने को दी थी। सूचना मिलते ही तुरंत लालगंज प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर दुल्हन की भाई मोहम्मद सोहेल हिरासत में ले लिया जिसके कमर से एक पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुए है। जिसके बाद हिरासत में लिए गए साले को थाना लाया गया वही लड़की के मां ने बताया कि मेरा दमाद सोने की चैन एवं अंगूठी की मांग कर रहा था नहीं देने पर मेरे लड़की से बात नहीं करने देता था। हम जो अपने बेटी को मोबाइल दिए थे उसको भी छीन लिया है। जिसके बाद हम अपने समधनी के मोबाइल पर फोन लगाएं तो बात नहीं कराई और बोली कि आपकी बेटी नहीं है जिसके बाद हम सभी भागे भागे लड़के के घर पहुंचे तो हम लोगों के साथ मेरी बेटी के ससुराल वाले गाली गलौज एवं मारपीट करने लगा वही लड़का के मां ने बताया कि मेरी बहू इंस्टाग्राम एवं फेसबुक पर फोटो डालती थी। जिसको लेकर मेरा बेटा मना करता था बार-बार मना करने के बाद बावजूद भी बात नहीं मानी तो मेरा लड़का मेरे बहू से मोबाइल छीन लिया और रख दिया यही बात को लेकर मेरे बहू के माता-पिता भाई आकर गाली-गलौज के साथ साथ मारपीट करने लगे जिसके बाद लड़की के भाई मोहम्मद सोहेल मेरे बेटे के कनपटी पर पिस्टल तान दिया जिससे हम सभी लोग डर गए वहीं हिरासत में लिए गए मोहम्मद सोहेल के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




