तीन हैवान बेटों ने खेली खून की होली, पिता समेत चार पर तलवार से किया हमला

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, तीनों भाई सहित चार गिरफ्तार
सभी घायल भागलपुर के अस्पताल में भर्ती, तीन की हालत नाजुक

पीरपैंती (भागलपुर) : भागलपुर जिला अंतर्गत पीरपैंती में पिता से जमीन के विवाद में हैवान बने तीन बेटों ने सारी हदें पार कर दी। तीनों बेटों ने अपने ही घर में पिता सहित चार लोगों पर तलवार और अन्य धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायलों को भागलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें तीन की हालत नाजुक है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पीरपैंती के इशीपुर थाना क्षेत्र के हरला गांव में छठु साह के तीन बेटों ने अपने पिता सहित चार लोगों पर धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो घर के अंदर का नजारा देख दंग रह गए। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी शिवानंद सिंह पुलिस इंस्पेक्टर लालबहादुर सहित आसपास के चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल भिजवाया। जहां, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है। घटना में कृष्ण देव तिवारी, विष्णुदेव तिवारी एंव छठु साह गम्भीर रूप से जख्मी हैं। कृष्णदेव व विष्णुदेव की डेयरी फार्म में छठु साह काम करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस अगर सक्रिय रहती तो घटना को रोका जा सकता था।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें