सुंदर नहीं दिखने के कारण अवसाद ग्रस्त युवक ने कर लिया आत्महत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

अगर कोई शख्स परिवारिक कलह पढ़ाई को लेकर मानसिक तनाव या फिर प्रेम प्रसंग में सुसाइड कर लेता है तो यह बात अलग है लेकिन कोई शख्स सुंदर नहीं दिखने के कारण खुद सुसाइड कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ले यह बात सोच से परे है। ऐसा ही एक मामला भागनबीघा थाना क्षेत्र इलाके के पचासा गांव की है। जहां एक युवक सुंदर नहीं दिखने के कारण अपनी बहन के ससुराल में सुसाइड कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। घटना के संबंध में मृतक विजय कुमार के भाई ने बताया कि विजय कुमार एकंगरडीह गांव का रहने वाला है और वह अपनी बहन के ससुराल पचासा आया हुआ था। परिजन बताते हैं कि युवक विजय कुमार कुछ मानसिक रूप से विक्षिप्त भी था और उसका इलाज भी चल रहा था। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि विजय कुमार अपने बाल और चेहरे को लेकर अक्सर तनाव में रहता था। आत्महत्या के पीछे युवक विजय कुमार का सुंदर नहीं दिखना ही असली वजह बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और जांच में जुट गई है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें घटना का कारण सुंदर नही दिखना जिक्र भी किया हुआ है।

बाइट।प्रमोद कुमार मृतक का भाई

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें