पेट्रोल पंप कर्मी से 10 लाख लूट कर फरार हुए नकाबपोश बदमाश!

SHARE:

रिपोर्ट/मनोज कुमार/नवादा


जिले में चोरी तथा लूट की घटना को रोकने में पुलिस विफल पिछले एक माह में करीब डेढ़ दर्जन चोरी तथा लूट की घटना का पुलिस नही कर सकी उद्भेदन
बताते चले कि जिले में चोरी तथा लूट की अंजाम देने वाले अपराधियो सर चढ़ बोल रहा है जब सरेराह बाइक पर सवार दो हथियार बंद अपराधियो ने रोह स्थित एक पेट्रोल पंप के मैनेजर से बैंक जाने की क्रम में रोह कदीरगंज पथ पर नकाबपोश अपराधियो ने हथियार की बल पर करीब 10 लाख रुपए लूट लिया जबकि उसी दिन की बीती रात नवादा शहर के पुरानी कचहरी रोड स्थित एक रिटायर्ड बैंक कर्मी की घर सहित कपड़े की गोदाम को निशाना बना करीब 12 लाख की जेवरात सहित करीब 19 लाख नगदी की चोरी की गई है लेकिन पुलिस 24 घंटे बीतने के बाद भी किसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है यह तो नवादा शहर की ताजा तरीन घटना है इसके पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंर्तगत तीन दुकान सहित एक घर में लूट हुई थी जिसमे भी करीब 17=18 लाख नगदी सहित समान की लूट तथा चोरी की घटना हुई इस घटना के बाद रजौली थाना क्षेत्र मूडकटवा गांव में लुटेरा ने सच्चिदानंद सिंह के घर वालो बंधक बनाकर करीब दो लाख की जेवरात सहित 55 हजार नगदी की लूट इसी थाना क्षेत्र के मुडेहना गांव में रिटायर्ड दरोगा की घर में करीब 8 लाख नगदी तथा जेवरात की लूट हुई है अभी 10 दिन पहले नरहट थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव में एक ही रात करीब 10 घर में चोरों ने निशाना बनाया जिसमे करीब 12 लाख रुपए की जेवरात तथा नगदी की चोरी की गई है पकरीबरामा थाना क्षेत्र के खपुड़ा गांव में रक्षा मंत्रालय में कार्यरत एक व्यक्ति की घर को चोरों ने निशाना बनाया जिसके घर से करीब 20 लाख की जेवरात सहित लाखो रुपए नगदी की चोरी की गई लेकिन पिछले एक माह में करीब डेढ़ दर्जन से ऊपर घर में चोरी तथा लूट की वारदात हुई है इसमें करीब कई चोरी तथा लूट की वारदाते में गया से डॉग स्क्वायड की टीम बुलाया गया लेकिन एक भी लूट चोरी कांड का पुलिस उद्भेदन नही कर सका है यानी चोरी तथा लूट कांड में जिले के पुलिस असफल साबित हो रही है ऐसे इस दर्जनों चोरी तथा लूट कांड को एसपी अंब्रेश राहुल खुद स्वीकार रहा है उन्होंने कहां कि डॉग स्क्वायड से अपेक्षित सफलता पुलिस को नहीं मिली है लेकिन पुलिस अन्य तकनीकी तथा अन्य माध्यम से चोरों तक पहुंचने की प्रयास कर रही है शीघ्र उद्भेदन किया जाएगा गौरतलब है कि इस चोरी तथा लूट सहित अन्य वारदाते की एक माह की संकलन है अगर छह माह तक की जोड़ दिया जाय तो एक लंबी वारदाते की सूची तैयार हो जायेगी ऐसे भी जिले में एक तरफ साइबर अपराध से लोगो दहशत में है लेकिन इधर कुछ महीनो से चोरी तथा लूट की घटना लोगो को जीना भयक्रांत बना दिया है जबकि सरकार कहती है अपराध होती है तो अपराधी पकड़े जा रहे है लेकिन नवादा में अपराध होती है एक भी अपराधी नहीं पकड़े जा रहे हैं अपना सुरक्षा लोगो को खुद करनी पड़ रही है या रहे भगवान भरोसे ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें