रिपोर्ट – संतोष तिवारी
मुजफरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से गायब किशोरी की हत्या करके शव फेंके जाने के बाद आक्रोशित लोगों का प्रदर्शन जमकर बवाल पुलिस की बाइक फूंकी पुलिस ने किया बल प्रयोग कई को आई चोटे।।
मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से कल गायब हुई दशवी की छात्रा सलोनी कुमारी का शव बरामद होने के बाद परिजन का आक्रोश फुट पड़ा और इस दौरान परिजन ने पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध किया और सड़क मार्ग पर आगजनी करते हुए विरोध किया जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने थाना में QRT की दो बाइक को फूंक दिया और जमकर प्रदर्शन की जिसके बाद मौके पर कई थाना की पुलिस पहुंचकर बल प्रयोग को करते हुए भीड़ को हटाया और सड़क मार्ग को जाम मुक्त कराया इस दौरान में कई लोगों की चोटे आई है तो वही पुलिस के दो जवान भी विरोध कर रहे लोगों के कारण चोटिल हुए मौके पर पहुंचे कई थाना की पुलिस ने इस मामले में स्थिती को नियंत्रण में लिए और मामले की जांच में जुटी हुई है।
मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी नगर राघव दयाल ने बताया की यहां के पोखड में मिले किशोरी का शव को बरामद किया गया है और हत्या के एंगिल को लेकर के पुलिस मामले जांच में जुटी हुई थी इसी दौरान में परिजन और स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया था और प्रदर्शन किया जिसके बाद दो बाइक को आग के हवाले कर दिया जिसके बाद से पुलिस की टीम ने स्थिति को लिया है नियंत्रण में और पूरे मामले को शांत कराया और मामले की तहकीकात किया जा रहा है।
वही परिजन ने बताया की अगर पुलिस समय रहते हुए सजग होती तो बच्ची को बरामद कर लिया जाता है आज उनकी बच्ची जीवित होती जिसको लिकर आज हमलोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जिसके बाद पुलिस ने हमलोग को खदेड़कर हटाया और इस दौरान में कई लोगो को चोट आई है।।
बाइट राघव दयाल डीएसपी DSP टाउन मुज़फ़्फ़रपुर
बाइट मृतका के परिजन




