फतुहा में चोरों का बोलबाला, पूर्व प्रखंड प्रमुख के घर लाखों के जेवरात समेत नकद पर किया हाथ साफ।

SHARE:

अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

फतुहा में चोरों का बोलबाला, पूर्व प्रखंड प्रमुख के घर लाखों के जेवरात समेत नकद पर किया हाथ साफ। पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल

(फतुहा): एक बड़ी खबर पटना के फतुहा थाना क्षेत्र से मिल रही है जहाँ बीते शुक्रवार की रात्रि चोरों ने पूर्व प्रखंड प्रमुख के घर से लाखों के जेवरात समेत नकदी पर अपना हाथ साफ किया है। मिल रही जानकारी के अनुसार पीड़ित रविन्द्र यादव अपने परिवार के साथ स्टेशन रोड के वार्ड संख्या 13 में किराये पर रह रहे थे। घटना के दिन उनके परिवार के सदस्य एवं वे भी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। घर बंद पड़ा देखकर चोरों ने फायदा उठाते हुए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर गोदरेज व सूटकेस में रखे हुए लाखों के आभूषण समेत एक लाख बीस हजार की चोरी कर ली है। सोना-चाँदी के जेवरों की कीमत लगभग 10 लाख रूपये बताए जा रहे हैं। वहीं इस घटना के उपरांत उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। घर को देखने से लगा कि पुरी रात चोरों ने घर को खंगाल डाला। इस मामले की जानकारी पीड़ित ने फतुहा थाना को दी, जिसके बाद पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। इस तरह की घटना से स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसपर आसपास के लोगों ने बताया कि इधर पेट्रोलिंग अच्छे से नहीं होती है, जिसके कारण इस तरह की घटना घट रही है। बताते चलें कि विगत शुक्रवार को भी रायपुरा कबीर मठ के पास से उचक्कों द्वारा 1.50 लाख की राशि लूट ली गई थी, जिसका उद्भेदन भी अभी तक पुलिस द्वारा नहीं हो पाया और ठीक दूसरे दिन इस तरह की घटना घट रही है, जिससे कयास लगाये जा रहे हैं कि अपराधियों में पुलिस का भय नहीं है। वही कई दिनों से फतुहा में चोरी व छिनतौरी की घटना में इजाफा हुआ है।

Join us on:

Leave a Comment