मुख्यमंत्री का नीति आयोग की बैठक में नहीं जाना राष्ट्र और विकास का विरोध – सम्राट चौधरी

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि “नीतीश कुमार पटना में नया म्यूजियम बनाएं, इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि “यह फिजूलखर्ची है, लेकिन मैं क्या कर सकता, मैं इसे बदल नहीं सकता? वहीं प्रधानमंत्री के द्वारा नए संसद भवन के निर्माण पर अभी राजनीति तेज है, वहीं उन्होंने नए संसद भवन पर कहा कि वहां पर नई व्यवस्था है नई तरीके से संसद भवन बना है इसको लेकर नीतीश बाबू कुछ भी बोल सकते हैं उनको कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि नीतीश बाबू अब अपने मन से कुछ नहीं बोलते वह सिर्फ स्क्रिप्ट लिखा हुआ पढ़ रहे हैं ,आप लोगों ने देखा होगा उनके हाथ में आजकल एक कागज रहता है, वही नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि यह राज की जनता की गलती है राज की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया है और जनता के हित के लिए नीति आयोग के बैठक में उनको जाना चाहिए था लेकिन वह यह कह कर नहीं गए कि आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती थी मैं उसके कारण वहां नहीं जा सका यह सरासर गलत है सुबह पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मना करवा दिल्ली जा सकते थे, भारतीय जनता पार्टी मानती है कि नीतीश कुमार राष्ट्र विरोधी और राज्य विरोधी काम करते हैं, उनको प्रदेश की जनता की कोई चिंता नहीं है,
बाइट -सम्राट चौधरी ,प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी

Join us on:

Leave a Comment