रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
वैशाली के राजापाकड़ के बरांटी ओपी क्षेत्र के इस्माइलपुर चौक पर दूध व्यवसाई को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने गंभीर रूप से घायल दूध व्यवसाई को स्थानीय निजी अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. अस्पताल पहुंचने पर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात बिदुपुर थाना क्षेत्र के सहदुल्लाहपुर धबौली गांव निवासी बैधनाथ राय के 40 वर्षीय पुत्र राजू कुमार राय घर से हाजीपुर दूध बेचने के लिए बाइक से निकला था. इसी दौरान जैसे से बरांटी ओपी क्षेत्र के इश्माइलपुर चौक के समीप पहुंचा ही था कि बाइक सवार अपराधियों ने राजू कुमार को गोलियों से छलनी कर दिया. गोली लगने से बाइक सवार दूध व्यवसाई मौके पर ही गिर गया. गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर जुट गए. इसी दौरान मृतक के चचेरे भाई वीरेंद्र कुमार कहीं जा रहे थे. लोगों की भीड़ देख जब घटना स्थल पर पहुंचे तो भाई को देख हतप्रभ रह गए. मौके पर जुटे लोगों ने युवक की पहचान कर घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया. सूचना मिलते ही मृतक युवक के परिजन मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना बरांटी ओपी को देते हुए घायल युवक को स्थानीय निजी अस्पताल में लेकर गए जहां चिकित्सकों ने तत्काल युवक को रेफर कर दिया. जिसके बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने युवक राजू को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल के पास से तीन खोखा बरामद किया है.
बाइट एसडीओ अरुण कुमार




