ऑटो से पुआल की आड़ में शराब तस्करी, शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

टेंपों के डाले में धान के पुआल से ढक कर छिपाये गये 96 लीटर शराब के साथ तस्कर को एएलटीएफ व मोहनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

टेंपों के डाले में धान के पुआल से ढंक कर छिपाये गये 96 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को एएलटीएफ व मोहनिया पुलिस ने गिरफ्तार किया। शराब के साथ पकड़ाया तस्कर भोजपुर जिले के पवना थाना के भगवानपुर गांव निवासी हरेराम सिहं का बेटा महेश कुमार है। इस दौरान टीम में 96 लीटर शराब के साथ टेंपों को जब्त किया। टेंपों को जब्त करते हुए शराब व तस्कर को पकड़ कर थाना ले जाया गया। जहां शराब मामले में तस्कर के खिलाफ पुलिस ने कागजी कार्रवाई किया और कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने तस्कर को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि पुलिस अधीक्षक कैमूर के निर्देश पर एएलटीएफ टीम और मोहनिय पुलिस ने मोहनिया थाना क्षेत्र के उसरी मोड़ के पास एनएच दो पर टेंपों के डाले में धान के पुआल से ढक कर आठ पेटी प्रत्येक पेटी में 24 केन पीस प्रत्येक पीस की मात्रा 500 एमएल इस प्रकार 96 लीटर शराब के साथ टेंपों को जब्त किया।

Join us on:

Leave a Comment