एस एस कॉलेज में स्नातक हेतु नामांकन प्रारम्भ!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

एस.एस. कॉलेज,जहानाबाद में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत 4 वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (सत्र 2023-2027) में नामांकन हेतु आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 23-05-2023 से प्रारंभ हो गई है। नामांकन के लिए इच्छुक छात्र -छात्राएं महाविद्यालय के आधिकारिक नामांकन पोर्टल ‌ http://admission.sscollegejehanabad.orgके माध्यम से 5 जून 2023 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। स्नातक स्तर पर पढ़ाये जाने वाले विषयों में अर्थशास्त्र , राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान , रसायन शास्त्र, जन्तु विज्ञान, अंग्रेजी , भूगोल, हिन्दी, दर्शन शास्त्र, समाज शास्त्र, संस्कृत , उर्दू , वनस्पति विज्ञान , गणित , भौतिकी शामिल है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० सुधीर कुमार मिश्र ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया की समाप्ति के बाद सीटों की उपलब्धता,आरक्षण रोस्टर एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment