नवादा- कंटेंनर ने बाइक सवार को कुचला, दो युवक की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट/मनोज कुमार /नवादा


कंटेनर की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौत बताया जाता है कि एनएच 20 पर रजौली के प्राणचक के पास कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगो ने रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां की चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर विम्स पावापुरी रेफर कर दिया जिसमे एक ने रास्ते में ही दम तोड दिया है दूसरा पटना में इलाज की क्रम में मौत हो गई है मृतक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिथौरी गांव निवासी सूरज पंडित के पुत्र मनीष कुमार तथा रजौली दाकबंगला निवासी नरेश साव के पुत्र निशु के रूप में हुआ है निशु की मौत पटना में बुधवार सुबह की हो गई है ऐसे घटना बीती रात नौ बजे की है जानकारी के अनुसार दोनो बिजली मिस्त्री का काम करता था निशु के बुलाने पर मनीष प्राणचक गांव किसी की वायरिंग कर देर रात लौट रहा था फोरलेन पर चढ़ते ही तेज गति से विपरीत दिशा से आ रही कंटेनर की चपेट में आ जाने से दोनो की मौत हो गई है मौत बाद परिजनों में कोहराम मंच गया है गौरतलब है कि रजौली से नवादा के बीच फोरलेन की काम लगभग पूरा हो जाने से वाहनों की गति तेज हो गई है जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही है जरूरत है गति सीमा तथा सावधानी बरतने की।

Join us on:

Leave a Comment