जहानाबाद – सृजन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुये राजद नेता डॉ. करुणा सागर!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

सिविल सोसाइटी, हुलासगंज द्वारा सृजन संवाद कार्यक्रम अन्तर्गत आयोजित शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक विषय पर संवाद में मुख्य अतिथि के बतौर डॉ करुणा सागर, आईपीएस, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल ने भाग लिया।हुलासगंज के पंचायत भवन में संपन्न सृजन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता सुनील दास ने की।वहां मौजूद लोगों के द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया। समाजसेवी साहित्यकार एवं कार्यक्रम के संयोजक अशोक प्रियदर्शी ने विषय प्रवेश कराया और मुख्य अतिथि डॉ करुणा सागर जी इस विषय पर विस्तार से बोलने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि – सह-मुख्य वक्ता के रूप में डाॅ करुणा सागर ने कहा कि यह एक सुंदर विषय है और इस विषय पर गम्भीरता से विचार करना बहुत जरूरी है। न केवल विचार,बल्कि उसे जिए बगैर एक उन्नत सुंदर समाज की कल्पना ही नहीं की जा सकती। आप सभी समाज के जिम्मेवार लोग यहां बैठे हैं। लोग आपको सुनते हैं और आपकी बात मानते हैं।वगैर शिक्षा को महत्व दिये कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता। शिक्षित समाज ही आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक विकास कर पाता है।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए राजद राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ करुणा सागर ने कहा कि संवाद के इन चार विषयों को मैं सूत्रबद्ध करके आप सबों से यह कहना चाहता हूँ कि समाज आपसी प्रेम, भाईचारा, परस्पर सहयोग की भावना से आगे बढ़ता है।इस सृजन संवाद कार्यक्रम में अवधेश कुमार, अरुण कुमार यादव, गजेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद यादव, रामजन्म मिस्त्री, रामप्रवेश पासवान, वीरेंद्र कुमार, बलिराम प्रसाद केसरी, संजय विश्वकर्मा, डॉ रंजीत कुमार भारतीय, अरुण शर्मा समेत हुलासगंज के दर्जनों गांव के लोगों ने भाग लिया। जिला परिषद, जहानाबाद के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र यादव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Join us on:

Leave a Comment