रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर में साली की शादी से पहले जीजा को जेल हो गई। वह अपने साली की शादी में जाने के लिए तैयार हो रहा था। तभी अचानक वहां पुलिस आ गई और उसे दबोच लिया गया। मामला शहर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के लेनिन चौक स्थित रसूल पुर जिलानी इलाके का है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान काजीमोहम्मदपुर निवासी मुकुल कुमार के रूप में हुई है।
दरअसल, मुकुल ने अपनी साली की शादी में जाने से पहले शराब की खेप मंगवाई थी। लेकिन, उसका सेवन करने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकुल से काफी देर तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद काजीमोहम्मदपुर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बताया जा रहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की रसूलपुर जिलानी में शराब की खेप मंगवाई गई है। इसके बाद दारोगा सोनू कुमार दलबल के साथ मुकुल के घर छापेमारी करने पहुंची। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली। जहां आरोपी ने शराब को अपने पलंग के नीचे छिपाकर रखा था। पुलिस ने कमरे से दो कार्टून शराब बरामद किया, जिस कमरे से शराब बरामद की गई है, पुलिस ने उसको सील कर दिया है।




