केसी त्यागी लौटे मुख्यधारा में, जदयू ने विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता बनाया!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

नीतीश के विपक्षी एकता की मुहिम में उनके लबे अनुभव लाभ उठायेगी पार्टी

पटना : जदयू के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी फिर से पार्टी की मुख्यधारा में लौट आए हैं। पार्टी ने उन्हें विशेष सलाहकार और मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। वे लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं, इसलिए उनके लंबे अनुभव का पार्टी सीएम नीतीश कुमार के विपक्षी एकता की मुहिम में लाभ उठायेगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी दलों को एकजुट करने के अभियान को त्यागी मजबूती देंगे। प्रधान महासचिव और मुख्य प्रवक्ता पद से हटाने के बाद त्यागी पार्टी की गतिविधियों से अलग हो गए थे। मुख्यमंत्री की दिल्ली की हाल की यात्राओं में उन्हें कई अवसरों पर साथ देखा गया था। इससे अनुमान लगाया जा रहा था कि उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सोमवार को त्यागी की नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि त्यागी समाजवादी आंदोलन से जुड़े अनुभवी नेता हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ काम किया है।हम उनका सांगठनिक अनुभव चाहते हैं। इसलिए उन्हें पार्टी का विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इससे पहले ललन सिंह की टीम में त्यागी को जगह नहीं दी गई थी।
नीतीश-ललन का आभार
मुख्यधारा में वापसी पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि देश आज बुरे दौर से गुजर रहा है।
सीएम नीतीश के अभियान को देंगे बल
सीएम नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एक मंच पर लाकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के अभियान पर निकले हैं। हम उनके अभियान को बल देंगे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें