बेगूसराय में ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत परिजनों में मचा कोहराम!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा!

बेगूसराय में ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत परिजनों में मचा कोहराम

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना चकिया थाना क्षेत्र के चकबल गांव की है। ठनका गिरने से दो लोगों की मौत मौके पर हो गया जबकि तीसरा घायल युवक इलाज के दौरान मौत हो गया है। मृतक की पहचान किउल गाँव निवासी स्व मोगल महतो के लगभग 50 वर्षीय पुत्र राजमिस्त्री उमा महतो और गढ़हरा निवासी कैलाश राम के 40 वर्षीय पुत्र दैनिक मजदूर अरुण राम के रूप में हुई। वही मेघनाथ साह का पुत्र करीब 42 वर्षीय शंभु साह बरौनी के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गया है इस घटना से परिजनों को रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें