रिपोर्ट – अमित कुमार
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने के लिए पटना पहुंची केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधा और कहा कि कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में जाकर विपक्षी एकता को दर्शाने की जो कोशिश की जा रही है मुख्यमंत्री का यह प्रयास विफल होगा क्योंकि आने वाले समय में 2024 के चुनाव में महागठबंधन कहीं नजर नहीं आएगी इसलिए विपक्षी एकता की बात करना तथ्य से परे हैं वहीं दूसरी तरफ उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर भी पलटवार किया और कहा की तेजस्वी यादव जो भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं कि जो सीबीआई और ईडी की कार्रवाई चल रही है उसमें जो आरोप पत्र दाखिल हुआ है उसमें उनका नाम नहीं है उन्हें भाजपा फंसा सकती है वह आरोप बिल्कुल निराधार है क्योंकि जो लोग दोषी हैं उनको सजा मिलेगी भाजपा किसी निर्दोष को नहीं फसाती है
बाइट नित्यानंद राय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री




