जहानाबाद में चलाया गया शिक्षा जागरूकता अभियान!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

टीम डॉक्टर अजय के तत्वाधान में आज जहानाबाद जिलांतर्गत रतनी फरीदपुर प्रखंड के पाण्डेय चक-बेलदारी बिगहा गांव में शिक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में टीम डॉ अजय के संस्थापक और बिहार के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ अजय कुमार यादव उपस्थित रहे।

डॉ अजय कुमार के हाथों बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री किट का वितरण भी किया गया इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जनमानस और बच्चों को संबोधित करते हुए डॉक्टर अजय ने जीवन में शिक्षा के महत्व और बेहतर स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया साथ ही उन्होंने जहानाबाद को बिहार का नंबर वन जिला बनाने का प्रण भी उपस्थित जनमानस के साथ लिया।

कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया इस दौरान टीम डॉ अजय की तरफ से आशुतोष कुमार, इंजीनियर यशवंत जी और ग्रामीण राजकुमार जी, रंजीत कुमार जी, अखिलेश कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जनमानस और बच्चों को संबोधित किया और शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।

कार्यक्रम के समापन के बाद डॉ अजय द्वारा बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।

Join us on:

Leave a Comment