रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!
— बिहार पहुँचते ही RCP सिंह ने नितीश के खिलाफ खोला मोर्चा
— भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे – BJP नेताओ से मिल सीधे सोनपुर हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे
— नितीश कुमार को बताया थका हुआ नेता , दिनकट्टु
कभी नितीश के सबसे करीबी रहे JDU नेता RCP सिंह ने अपने लम्बे बगावती तेवर के बाद आखिर BJP जॉइन कर लिया है
पार्टी में शामिल होने के बाद बिहार पहुंचे RCP सिंह ने पार्टी कार्यालय में पार्टी नेताओ से मुलाक़ात के बाद मंदिर का रुख किया और पहुँच गए सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर ….
मंदिर में पूजा के बाद RCP ने अपने आने वाले दिनों की मुहीम की झलक दी और नितीश पर आगबगूला दिखे
RCP सिंह ने JDU प्रमुख और बिहार के CM नितीश कुमार को थका हुआ नेता बताया और कहा की 2005 में नितीश के अंदर जो ऊर्जा दिखती थी आज नितीश थके हुए नेता दीखते है …
विपक्षी एकता की मुहीम पर देश के अलग अलग नेताओ से नितीश की मुलाक़ात पर RCP ने तंज कसते हुए कहा की जिस बिहार की जनता ने नितीश को नेता बनाया … नितीश उस जनता के साथ अन्याय कर रहे है …. नितीश को बिहार के लोगो के लिए काम करना था लेकिन नितीश कुमार बिहार को छोड़ देश घूम रहे है … RCP सिंह ने आगे कहा की नितीश कुमार थक चुके है और उन्हें काम करने में मन नहीं लगता … नितीश कुमार को RCP ने दिनकट्टु बता दिया ….
लम्बे बगावती तेवर के बाद BJP में शामिल होने के बाद RCP सिंह पहली बार बिहार पहुंचे थे …. और जिस तरह से RCP सिंह … नितीश पर तीखा हमला करते दिखे .. उससे साफ़ लगा की RCP सिंह नितीश को घेरने के अपने मिशन की पूरी तैयारी के साथ बिहार लौटे है ….
देखना दिलचस्प होगा की अपने सबसे करीबी और पुराने वफादार के इस बगावत से नितीश कैसे निपटेंगे ….
सदस्य्ता ग्रहण के बाद मैं पार्टी कार्यालय गया था , और वंहा हमारे साथ जुड़े कई सौ साथियो ने पार्टी सदस्य्ता ग्रहण किया है , मैंने सोंचा की वंहा से चला जाय और बाबा हरिहरनाथ मंदिर चला जाए और दर्शन किया जाय … बिहार केमुख्य्मंत्री का इनर्जी लेवल है क्या ?? 2005 के बिहार के मुख्यमंत्री… और 2020 के मुख्यमंत्री !!!! लगता है ढाढरि हो गए है कुछ है ही नहीं …
कर्नाटक नतीजे से खुश हो रहे है !! अब दूसरे की शादी में अपने अब्दुल्ला दीवाने हो रहे है तो हम क्या करे
बिहार में काम करने में नितीश को मन नहीं लग रहा है , बिहार के लोगो के साथ अन्याय कर रहे है .. दिन कट्टु हो गए है नितीश कुमार …
— विपक्षी नेताओ से मुलाक़ात पर कहा – नितीश को बिहार में अब मन नहीं लगता , इसीलिए बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना की तरह घूम रहे है




