मीट भोज में शराब के आरोप पर जदयू के नोटिस का जवाब देंगे सम्राट चौधरी!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

नोटिस में 15 दिन में सबूत पेश करने के लिए जदयू ने कहा
जदयू के जो-जो लोग शराब के धंधे में लिप्त है, उसकी सूची भी जारी करेंगे : चौधरी

पटना : बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा कि जदयू के लीगल नोटिस का जल्‍द जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराब को लेकर कहां कितना घालमेल हो रहा है, सब बताया जाएगा। दरअसल, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की ओर से 14 मई मुंगेर में कार्यकर्ता सम्मान भोज में भाजपा के सम्राट चौधरी ने शराब परोसे जाने का आरोप लगाया था। जब इस मामले ने तूल पकड़ लिया तो जदयू ने इन आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया। साथ ही सम्राट चौधरी को नोटिस भेजकर 15 दिन के भीतर सबूत पेश करने के लिए कहा। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया जाएगा।

सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्होंने जदयू की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। जदयू के लीगल नोटिस का जल्‍द जवाब दिया जाएगा। जदयू के कौन-कौन लोग शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त है, उसकी सूची भी जारी की जाएगी। जदयू कहां-कहां शराब बिकवा रही और शराब माफियाओं को संरक्षण दे रही है, यह सब भी बताया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें