पेड़ से लटका मिला युवक के शव की हुई पहचान!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

पुसौली पावरग्रिड गेट के सामने पेड से लटकता मिले युवक के शव की हुई पहचान

पेड से एक लटकता शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के पुसौली पावरग्रिड गेट के सामने की घटना थी। पुसौली पावरग्रिड के सामने एनएच दो के किनारे एक पेड़ के फंदे में लटकता हुआ अज्ञात युवक का शव बरामद करने के बाद गुरूवार को उसके शव का पहचान हो गया। मृतक युवक मूलरूप से किशुनपुरा गांव के बहादुर कुमार का बेटा प्रकाश कुमार बताया जाता हैं। प्रकाश मोहनिया के केवडी ममरेजपुर में अपने नानी के गांव बचपन से ही रहता था और बैंड बाजा में कार्य करता था। कपड़े से युवक की पहचान के बाद मृतक युवक के नानी, नाना एवं पत्नी थाना पहुंचे। उसके बाद शव को अपने साथ ले गये। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment