ललन सिंह के भोज में शराब परोसने के सम्राट चौधरी के आरोप पर लीगल नोटिस, ललन सिंह बोले होगी कारवाई!

SHARE:

रिपोर्ट:- अमित कुमार

दिल्ली से पटना पहुंचे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को जदयू जिलाध्यक्ष द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस को लेकर कहा कि जो लोग नोटिस भेजा है। वही जवाब देगे, जब वह इस तरह के सवाल उठाएं है तो नोटिस भेजा जाएगा ही। ललन सिंह ने कहा कि हम छोटे नेताओं की बातो का जवाब नहीं देते है। बताते चलें कि 14 मई को ललन सिंह द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों को भोज देने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि ललन सिंह अपने भोज में शराब पार्टी दी थी जिसके बाद जदयू के जिला अध्यक्ष ने उन्हें लीगल नोटिस भेजी है।

बाइट:- ललन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेडीयू

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें