किसी को पूजा-पाठ करने का अधिकार, देश की नीति तय करने का नहीं, बागेश्वर बाबा पर बोले नीतीश

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बाबा द्वारा हिंदू राष्ट्र बनाने की बात पर बोले सीएम
किसी को दूसरे धर्म में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं

पटना : बाबा बागेश्वर वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार कुछ बोलते हुए कहा कि किसी को देश के संविधान का उल्लंघन करने का अधिकारी नहीं है। किसी को भी अधिकार है कि वह पूजा-पाठ करे, लेकिन देश की नीति तय नहीं कर सकता। किसी को दूसरे धर्म में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं। अगर कोई कुछ बोल रहा है, तो उसपे क्या कहें। सभी को अपना धर्म मानने की आजादी है।

सीएम ने कहा कि कोई कुछ इधर-उधर नहीं कर सकता। किसी धर्म के खिलाफ किसी को नही बोलना चाहिए। देश के संविधान को इससे फर्क नहीं पड़ेगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर नीतीश ने कहा कि पहले से पता था कि जीत होगी। हालांकि वह शपथ ग्रहण समारोह में बंगलोर जाने के सवाल को टाल गए।
बाबा ने कहा-हिंदू राष्ट्र का सपना बिहार से ही पूरा होगा
दरअसल, पटना में बाबा बागेश्वर यानी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आज मंगलवार को हनुमान कथा के दौरान मंच से कहा कि भारत के हिंदू राष्ट्र बनने का सपना बिहार से ही पूरा होगा। जिस दिन 13 करोड़ बिहारियों में से 5 करोड़ लोग अपने घर के आगे धर्म ध्वज और माथे पर तिलक लगाने लगेंगे, उसी दिन देश हिंदू राष्ट्र की तरफ आगे बढ़ जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें