रिपोर्ट: अमित कुमार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत के बाद विपक्षी दल काफिर उत्साहित है। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरह से कर्नाटक की जनता ने बीजेपी को धूल चटाकर कांग्रेस को मौका दिया है। इससे साफ पता चलता है, कि अब बीजेपी का पतन का दिन आ गया है। कर्नाटक में बीजेपी की ही हार नहीं हुई बल्कि प्रधानमंत्री मोदी गृह मंत्री अमित शाह के साथ तमाम बीजेपी के सहयोगी दलों की भी हार हुई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो पहले ही कह चुके थे कि कर्नाटक में बजरंगबली बीजेपी से नाराज हैं। वहां पर एकतरफा कांग्रेस की ही जीत हुई है।
तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सरकारी एजेंसियों की भी हार हुई है जो केंद्र सरकार विपक्षी दलों को दबाने के लिए इस्तमाल कर रहे थे। तेजस्वी यादव ने कहा कि देश भर में यह संदेश भी गया है कि विपक्षी का मजबूती के साथ एकमत होकर चुनाव में भाजपा चुनाव बूरी तरह से हार सकती है। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव जिस तरह से विपक्षी दलों को बंद करने की कोशिश कर रहे हैं कामयाबी भी मिलती जा रही है यदि सभी दल अपना स्वार्थ त्याग कर एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा हार जाएगी।
तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि आज की मौजूदा सरकार जिस तरह से देश भर में लोगों को आपस में डलवा रही है हर तरफ गंगाप्रसाद करवा रही है महंगाई बढ़ी है इन्हें सबक सिखाने के लिए हम लोग एकजुट हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक की तरह हनुमान जी की गदा अब देशभर में घूमेगी।
वही बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भेजे गए निमंत्रण को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम बिहार की जनता की सेवा और काम करने में अपना समय लगा रहे हैं। जहां हमारा समय उपयोगी होगा वही हम समय देंगे।
बाइट:- तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बिहार




