सीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर थानेदार समेत 4 को शो- कॉज!

SHARE:

अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री के सुरक्षा में चूक को लेकर फतुहा पुलिस अनुमंडल के एक थानेदार समेत 4 पदाधिकारियों को डीएसपी ने जारी किया शो-काॅज

(फतुहा): रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला नालंदा (राजगीर) के लिए रवाना हो रहा था। दरअसल अपनी पत्नी मंजू सिन्हा के पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने नालंदा जा रहे थे। फतुहा फोरलेन से जाते वक्त एक बाइक के अचानक आने से उनके वाहन की रफ्तार धीमी हो गई थी, जिसे लेकर फतुहा एसडीपीओ सियाराम यादव ने फतुहा अनुमंडल के एक एसएचओ व चार पदाधिकारियों के विरूद्ध सूरक्षा में चूक को लेकर शो-काॅज जारी किया है कि आखिर ट्रेफिक व्यवस्था में क्या गड़बड़ी थी, जो ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई। शो-काॅज में फतुहा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश समेत चार पदाधिकारी शामिल हैं। वही मुख्यमंत्री के काफिले में डीएम पटना चंद्रशेखर सिंह, पटना ग्रामीण एसपी सैयद इमरान मसूद, आईजी राकेश राठी समेत कई आलाधिकारी मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment