रवि शंकर शर्मा!
मोकामा के घोसवरी टाल क्षेत्र में भारी गोलीबारी हुई, कई राउंड की फायरिंग से टाल क्षेत्र थर्रा उठा, और लोगों में दहशत क़ायम हो उठा!
बाढ़ अनुमंडल के घोसवरी थाना अंतर्गत बलवा गांव में हुई कई राउंड फायरिंग मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।वहीं सूत्रों की मानें तो दोनों के पास अवैध रायफल है जिससे वर्चस्व को लेकर दोनों तरफ से गोलिबारी की गई है!
जबकी बाढ़ के ASP एएसपी भारत सोनी ने बताया कि दोनो पक्ष गोतिया है और दोनों के बीच पुरानी जमीनी विवाद है जिसको लेकर एक दूसरे पर कई राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। अब इस घटना के बाद दोनों तरफ से मामला दर्ज कर कार्यवाही किया जा रहा है।

बाइट _भारत सोनी (एएसपी बाढ़)




