सावधान यहाँ मौत तांडव करती है! राजेन्द्रसेतु गंगा घाट पर डूबने से फिर एक व्यक्ति की मौत!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा का राजेंद्रसेतु हाथीदह गंगा घाट पर पिछले कुछ महीनो से मौत तांडव कर रही है, घाट की बैरिकेडिंग के बावजूद यहाँ स्नान करने वालों के डूब कर मरने का सिलसिला जारी है!
इसी क्रम में स्नान के क्रम में डूबे 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव हाथीदह थाना ने बरामद किया!
थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया की 12 तारीख़ को स्नान के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जिनका शव दो दिन बाद बरामद हुआ है!
मृतक की पहचान नालंदा के सरमेरा निवासी छोटन यादव के रूप में हुई है, वहीं मृतक के पुत्र मनोरंजन यादव ने बताया की उन्होंने काफी खोजबीन किया तब जाकर राजेंद्र सेतु गंगा घाट पर मृतक का लाठी, चप्पल और कपड़ा मिला फिर उन्होंने पुलिस को सूचना दी!
फिर दो दिनों तक पुलिस और गोताखोरों की टीम द्वारा काफ़ी खोजबीन के बाद शव बरामद किया जा सका!
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है!
उल्लेखनीय है की अभी एक सप्ताह पूर्व भाई बहन की और उससे पहले अब तक के आंकड़ों के अनुसार एक दर्जन से अधिक लोगों की डूबने से मौत हो गई है!
स्थानीय लोग इसके लिये रेल ब्रिज निर्माण में लगी कंपनी और गंगा उदवह योजना के द्वारा गंगा घाटों की बेतरतीब तरीके से की गई खुदाई को जिम्मेदार मानते हैँ!

Byte :- राकेश कुमार रंजन थानाध्यक्ष
Byte :- मनोरंजन यादव, मृतक का पुत्र

Join us on:

Leave a Comment