ऊर्जा नगर दानापुर के लोगों ने जल जमाव को लेकर किया उग्र प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

पटना दानापुर ऊर्जा नगर दानापुर के लोगों ने गर्मी के दिनों में भी मुख्य सड़क पर महीनों से हो रहे जल जमाओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए अपना आक्रोश दिखाया, मोहल्ला वासी संटू और प्रशांत ने बताया कि महीनों से जल जमाओं के कारण अब पानी से बदबू आने लगी है जो कई बीमारियों का जड़ हैं यहां तक कई महिलाएं और स्कूल जाने वाले बच्चे इस में गिर जाते हैं और उन्हें चोटें भी लग गई है। इस रिहायशी इलाके में मारुति अलंकार सर्विस सेंटर के खुल जाने से जल जमाओं की स्थिति भयावह हो गई है जो निकासी का प्रबंध किए बिना ही निरंतर पानी का बहाव करता है। वहीं राकेश रॉय ने कहा कि हमने सैकड़ों मुहल्लाह वासियों के हस्ताक्षर के साथ सम्बन्धित अधिकारियों को सुचित कर दिया है की जल्द से जल्द इसका पुख्ता प्रबंध किया जाए क्योंकि जब गर्मी में ये हाल है तो बरसात में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या होगा। यहां लोग अपने जीवन भर की कमाई से एक छोटा आशियाना बनाए हैं की उनके बच्चों को अच्छा माहौल मिल सके और अच्छा शिक्षा प्राप्त कर सके। इस पर भी ये जल जमाओं जीना दुश्वार कर रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे ये पूंजीवाद व्यवस्था अब सिर्फ गरीबों का ही नहीं बल्कि मध्यम वर्गीय लोगों का भी जीने का अधिकार छीन लेगा। अभी हमसब मोहल्ला वासी इस प्रदर्शन के माध्यम से सभी सम्बन्धित अधिकारियों और सरकार से निवेदन कर रहें हैं पर जल्द ही इसका समाधान नहीं निकाला गया तो हमसब परिवार सहित मुख्य मार्ग को जाम करने पर विवश हो जाएंगे।

Join us on:

Leave a Comment