रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय
भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार घटनास्थल पर पहुँचकर हत्यकांड की तहकीकात किया, उन्होंने कहाँ की आज सुबह लगभग 8:15 बजे के आसपास पश्चिमी गुंडी बभंगामा पंचायत के मुखिया पति मुन्ना की थाना से निकलने के उपरांत थोड़ी दूरी पर दो अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हो गया और दोनों मुख्य अभियुक्त चिन्हित हो गए, प्राथमिक जांच में इसमें पुरानी अदावत की बात सामने आई है, जिसमें पिछले साल भी मुखिया के ऊपर गोली चली थी और उसी में से जेल से निकले हुए अभियुक्तों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी है,अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 2_3 टीम लग गई है….




