शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हे की चाचा-चाची ने ही पीट-पीटकर कर दी निर्मम हत्या!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

आरा/भोजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई है। शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हे के चाचा-चाची ने ही पीट-पीटकर युवक की जान ले ली है। इस घटना के बाद शादी वाले घर में चीत्कार मच गई है। घटना आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित संकट मोचन मोहल्ले की है, संकट मोचन मोहल्ला के रहने वाले रिटायर्ड दारोगा गोपाल जी सिंह के शिक्षक बेटे महिष कुमार की शादी पिरो थाना क्षेत्र के पचमा गांव में तय हुई थी। कल यानी सोमवार को शादी थी, घर में शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही थीं। इसी बीच शादी से ठीक एक दिन पहले रविवार को बड़ी घटना हो गई। जमीनी विवाद को लेकर सगे चाचा-चाची और उसके बेटे ने दूल्हा बनने से पहले महिष पर लोगे की रॉड से हमला बोल दिया और पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया।जिसका इलाज के दौरान आज मौत हो गया।
इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। आनन फानन में परिजन महिष को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। इससे पहले की परिजन महिष को लेकर पटना पहुंचते बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हे की मौत के बाद परिवार टूट से गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।जबकि परिजनों ने मृत युवक के सव को लेकर नवादा थाना पहुंच गए जहां घंटो पुलिस के द्वारा कोई करवाई नही की गई जिसको ले परिजनों में नाराजगी देखी गई।हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस ने तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
बाईट/-पिता(मृतक)

Join us on:

Leave a Comment