बेगूसराय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का पदयात्रा सह कोष संग्रह कार्यक्रम

SHARE:

प्रशान्त कुमार/नेहा कुमारी

बेगुसराय में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद की ओर से पदयात्रा सह जन कोष संग्रह विनोदपुर पंचायत के रतौली और महारथपुर ग्राम में किया गया l अंबेडकर चौक रतौली स्थित बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए इस का शुरवात किया गया l इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने:–
बाबा तेरा मिशन अधूरा ,
हम सब मिलकर करेंगे पूरा l
देश की रक्षा कौन करेगा ,
हम करेंगे हम करेंगे l
संविधान की रक्षा कौन करेगा ,
हम करेंगे हम करेंगे l
जनतंत्र की रक्षा कौन करेगा,
हम करेंगे हम करेंगे l
जैसे गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा l कॉमरेड इंद्रदेव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा कि देश अघोषित आपातकाल के दौर से गुजर रहा हैl देश के तमाम स्वतंत्र रूप से काम करने वाला संवैधानिक संस्था को भी आज मोदी सरकार के मन मुताबिक काम करना पड़ रहा है l धन तंत्र के बाहों में जनतंत्र कराह रहा है lअंग्रेज की तरह फूट डालो राज करो की नीति पर मोदी सरकार काम कर रही है l बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी भ्रष्टाचार आज जानलेवा बन चुका है lकर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम ने जन विरोधी मोदी सरकार और उनकी पार्टी भाजपा को जिस रूप में जवाब दिया है उसे और आगे बढ़ाने की जरूरत हैl इस पद यात्रा का उद्देश भी भाजपा हटाओ ,देश बचाओ ,नया भारत बनाओ से है l
पदयात्रा में अन्य लोगों के अलावा पार्टी नेता कॉमरेड इंद्रदेव कुमार ,रविंद्र पासवान, हरे राम पासवान, जवाहर कुमार शर्मा , गुलशन ठाकुर ,सुखदेव सहनी ,रामप्रवेश शाह ,आदित्य पासवान ,संदीप कुमार ,अशोक शाह, नरेश शर्मा ,संतोष कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे l

Join us on:

Leave a Comment