वैशाली सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर जिला के चिकनूर के रहनेवाले एक ही परिवार के 05 लोगों की सड़क दुर्घटना में हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त

पटना, 06 मई 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिला के बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा चौक के पास हुयी सड़क दुर्घटना में समस्तीपुर जिला के चिकनूर के रहने वाले एक ही परिवार के 05 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को काफी दुखद बताया है।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें