राज्य पुरस्कार से सम्मानित स्काउट शरजील अहमद काकवी संसद में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

राज्य पुरस्कार से सम्मानित स्काउट शरजील अहमद काकवी संसद में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे, इनका चयन युवा और खेल मंत्रालय, नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद के द्वारा किया गया, जो कायनात नगर गाँव काको जहानाबाद, कायनात इंटरनेशनल स्कूल काको के पूर्ववर्ती छात्र हैं, ए नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती 9 मई 2023 को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम में भाग लेते हुए संसद भवन में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे, पमीर सिंह, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र संगठन, जहानाबाद ने शरजील अहमद काकवी को उनके प्रयासों और भारतीय संसद में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने के लिए बधाई दी, हरिशंकर कुमार, (जिला संगठन आयुक्त) भारत स्काउट और गाइड ने स्काउट शरजील अहमद काकवी का हुए चयन के अवसर पर कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया, इस अवसर पर अरुण कुमार, मध्य विद्यालय सेरथुआ (घोसी) के शिक्षक ने अभिनंदन समारोह का उद्घाटन करते हुए शरजील अहमद कादवी को बधाई देते हुए राष्ट्र निर्माण में स्काउट- गाइड की भूमिका को सराहा और कहा कि स्काउट- गाइड की भूमिका युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है, इससे युवाओं में देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा मिलती है, जबकि शकील अहमद काकवी, कायनात फाउंडेशन ने जिला युवा अधिकारी और जिला संगठन आयुक्त, भारत स्काउट और गाइड को कायनात यूथ क्लब की ओर से शारजील काकवी को प्रेरणा देने के लिए आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम भारतीय संसद में आयोजित किया जाएगा, अभिनंदन समारोह को राज्य पुरस्कार से सम्मानित गायत्री कुमारी, नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा समन्वयक प्रेमलता कुमारी के साथ-साथ शिक्षक हसनैन ने संबोधित किए, समारोह में स्काउट और गाइड के दर्जनों कैडेट उपस्थित हुए, स-धन्यवाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें